जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डुबने से बगीचा तहसील के ग्राम पिराई निवासी अलका पति अर्जुन कुजूर की मृत्यु 25 दिसम्बर 2019 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री अर्जुन कुजूर हेतु 4 लाख एवं बगीचा तहसील के ग्राम गुडलु निवासी बुधकुंवर पति बिफन राम की मृत्यु 06 नवम्बर 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति बिफल राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts