जशपुर जिले में बगीचा विकास खंड के गोठान में स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए 60 बकरी और मुर्गी शेड बनकर तैयार

Advertisements
Advertisements

समूह की महिलाएं आजिविका संवर्धन से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन और बगीचा जनपद सीईओ विनोद सिंह के दिशा निर्देश में गोठान में स्व सहायता समूह की महिलाओं के आजीविका संवर्धन के लिए मनरेगा के तहत मुर्गी शेड और बकरी शेड का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जनपद सीईओ श्री सिंह ने बताया कि बगीचा विकास खंड में स्वीकृत कुल 66 बकरी और मुर्गी शेड में से 60 शेड का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि  बगीचा विकास खंड गोठान करमा में 2 लाख 20 हजार की लागत से बकरी शेड और गौठान रूपसेरा में 2 लाख 10 हजार की लागत से सामुदायिक मुर्गी शेड ,कार्य पूर्ण कर लिया गया है द्य  उन्होंने बताया कि प्रत्येक मुर्गी शेड के लिए ,2 लाख 10 हजार के मान से स्वीकृत और बकरी शेड के लिए 2 लाख 20 हजार के मान स्वीकृत दिया गया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए  जिले के गोठान में स्व सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न आजिविका से जोड़ा जा रहा हैं ताकि समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!