जशपुर कलेक्टर ने जिले वासियों को होली की बधाई देते हुए लोगों से सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की अपील

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने जिले वासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। होली की शुभकामना संदेश  कहा है कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है। यह रंगों, खुशियों और मेेल मिलाप का भी त्यौहार है यह दिन लोगों के बीच खुशियां बाटने का है। उन्होंने सभी लोगों से सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की अपील की है।

Related posts