जशपुर जिला के तीन पुलिसकर्मियों का हुआ प्रमोशन, एसपी ने स्टार लगाकर किया पदोन्नत, उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं

जिला इकाई के 3 प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक के पद पर एवं 1 आरक्षक को फित्ती लगाकर प्रधान आरक्षक के पद पर पुलिस अधीक्षक ने किया पदोन्नत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा द्वारा प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद का पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण करने वाले जिला इकाई जषपुर में पदस्थ सघुसाय पैंकरा, जगदीष राम, अपलेजर खेस को आगामी आदेष पर्यन्त अस्थाई रूप से जिला इकाई में ही सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर जिला जषपुर में ही पदस्थ किया गया है, साथ ही आरक्षक से प्र.आर. का पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण होने के फलस्वरूप श्री सुधीरचंद तिग्गा को वर्तमान पदस्थापना में ही पदस्थ किया गया है।

सघुसाय पैंकरा, जगदीष राम, अपलेजर खेस को सहायक उप निरीक्षक एवं सुधीरचंद तिग्गा को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर पुलिस अधीक्षक जषपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) एवं अति.पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय द्वारा स्टार एवं फित्ती लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुये पदोन्नति प्रदान किया गया। इस दौरान रक्षित निरीक्षक विमलेष देवांगन एवं अन्य अधि./कर्म. उपस्थित थे।

Related posts