जशपुर जिले के ग्राम कांसाबेल के 5 गौठानों के समूह की महिलाओं को बकरी इकाई किया गया वितरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूआ, घुरवा अऊ बाडी योजना के अंतर्गत कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार गौठानों में मल्टीएक्टिविटी कार्य को बढावा देने हेतु पशुधन विकास द्वारा कांसाबेल विकासखण्ड के पांच गौठान बगिया, बटाईकेला, चोंगरीबहार, तिलंगा एवं कोटनपनी के स्व सहायता समूह की महिलाओं को उनके आय में बढोत्तरी हेतु बकरी इकाई वितरण किया गया।

पशुपालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बकरी पालन आय का उत्तम साधन है। बकरी पालन के रख-रखाव कम खर्च में किया जा सकता है। बकरी पालन से समूहों की आय में वृध्दि होगी। पशुधन विकास विभाग द्वारा गौठान में समूहों को बकरी पालन से संबंधित टीकाकरण, बीमारी से बचाव एवं रख-रखाव हेतु प्रशिक्षण दिया गया है। जिससे बकरी पालन में कोई कठिनाई न हो।

उल्लेखनीय है कि बकरी इकाई समूहों को राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत निःशुल्क प्रदाय किया जा रहा है।

Related posts