जशपुर जिले के करादरी, झरगांव और बेहराखार क्षेत्र में विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों के लिए शिविर का हुआ आयोजन

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देशन में जशपुर जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एंव बिरहोर परिवार के सदस्यों के लिए विकास मेला, शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखण्ड मनोरा के करादरी, दुलदुला के झरगांव और कुनकुरी के बेहराखार में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर परिवारों के लिए जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आदिम जाति विभाग, महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा शिविर लगाकर योजना की जानकारी दी गई और पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया। 

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!