चार महीने बाद भी जांच अधूरी होने की खबर पर स्वास्थ्य विभाग ने रखा पक्ष! जशपुर प्रशासन बोला—जांच प्राथमिकता में, दस्तावेज जुटाने की प्रक्रिया जारी

जशपुर : स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के आज दिनांक स्थिति में जांच प्रक्रिया चल रही है। जांच प्रक्रिया के दौरान विभिन्न दस्तावेजों को बैंक से मंगवाने की कार्यवाही की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा प्रकरण में नियमित रूप से जांच की स्थिति की समीक्षा की जा रही है। जांच समिति के अध्यक्ष द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन किया जा रहा है। अभिलेख की जांच में समय लग रहा है।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जशपुर द्वारा उक्त जांच को प्राथमिकता किया जा रहा है।

प्रकाशित खबर ‘मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर में जीरो टॉलरेंस नीति को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी, टीबी विभाग के फर्जीवाडे की जांच पर उठे सवाल चार महीने बाद भी जांच अधूरी खबर का खण्डन करता है।

Related posts