फोरेंसिक में बेहतर क्रियान्वयन कर देश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर छत्तीसगढ़ राज्य को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

भारत सरकार, गृह मंत्रालय, एनसीआरबी, नई दिल्ली द्वारा Good Practices in CCTNS & ICJS पर दो दिवसीय (16-17 दिसम्बर 2021) ऑनलाइन कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें देश के समस्त राज्य सम्मिलित हुये। कान्फ्रेंस का शुभारंभ केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री मान. श्री अजय मिश्रा के द्वारा किया गया एवं  ICJS योजना के अन्तर्गत फोरेंसिक में बेहतर क्रियान्वयन कार्य करते हेतु देश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी। इस योजनान्तर्गत फोरेंसिक में बेहतर क्रियान्वयन हेतु प्रथम स्थान ओडिसा, छत्तीसगढ़ को उत्तर प्रदेश के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान एवं मध्य प्रदेश राज्य को तीसरा स्थान प्रदान किया गया है।

भारत सरकार, एनसीआरबी, नई दिल्ली द्वारा इस संबंध में ट्राफी व प्रमाण पत्र श्री अशोक जुनेजा, पुलिस महानिदेशक को प्रेषित किया है। श्री जुनेजा द्वारा इस उपलब्धि के लिए श्री प्रदीप गुप्ता, आईपीएस, तत्कालीन संचालक फोरेंसिक साईंस लैबोरेटरी की भूमिका की सराहना की है। साथ ही उन्होंने फोरेंसिक टीम को भी बधाई दी है। श्री गुप्ता वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में अति. पुलिस महानिदेशक, योजना/प्रबंध, टेक्निकल सर्विसेस के पद पर कार्यरत है।

Related posts