जशपुर में बारिश का जोर बरकरार! 17 अगस्त तक जिले में 5822.1 मिमी वर्षा दर्ज, मनोरा तहसील सबसे आगे; 937.4 मिमी बारिश ने सामान्य आंकड़े को 138.3% तक पछाड़ा, बागबहार में एक दिन में सबसे ज्यादा 40 मिमी वर्षा

जशपुर : जिले में 01 जून से 17 अगस्त 2026 तक 5822.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसी अवधि में पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 7097.4 मिमी रही है। बीते दिवस जिले में औसतन 93.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसीलवार वर्षा इस प्रकार है: तहसील जशपुर में 558.2 मिमी, मनोरा में 937.4 मिमी, कुनकुरी में 797.8 मिमी, दुलदुला में 486.5 मिमी, फरसाबहार में 332.6 मिमी, बगीचा में 534.3 मिमी, कांसाबेल में 602.7 मिमी, पत्थलगांव में 549.8 मिमी, सन्ना में 735.5 मिमी एवं बागबहार में 287.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में सर्वाधिक वर्षा मनोरा तहसील में 937.4 मिमी हुई है, जो सामान्य से 138.3 प्रतिशत अधिक है। वहीं आज सर्वाधिक वर्षा बागबहार तहसील में 40.0 मिमी दर्ज की गई।

Related posts