जशपुर : भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 जून से 19 अगस्त 2026 तक 6480.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसी अवधि में पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 7340.8 मिमी रही है। जिले में अब तक सामान्य वर्षा का 88.3 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है। बीते 24 घंटों में जिले में औसतन 299.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
01 जून से अब तक तहसील मनोरा में 992.2 मिमी, सन्ना में 791.2 मिमी, कुनकुरी में 891.0 मिमी, कांसाबेल में 698.7 मिमी, बगीचा में 615.0 मिमी, पत्थलगांव में 604.5 मिमी, जशपुर में 595.7 मिमी, दुलदुला में 565.7 मिमी, बागबहार में 383.1 मिमी एवं फरसाबहार में 343.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में सर्वाधिक वर्षा मनोरा तहसील में 992.2 मिमी हुई है, जो सामान्य से 140.9 प्रतिशत अधिक है।
