नशामुक्ति अभियान के तहत दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी—दो अलग-अलग मामलों में अवैध गांजा बिक्री करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, 3.712 किलोग्राम गांजा सहित वाहन, मोबाइल व बिक्री रकम जप्त
थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने हथखोज क्षेत्र से दो आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से 2.430 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
थाना नेवई पुलिस ने नेवई डैम क्षेत्र से गांजा बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर 1.282 किलोग्राम गांजा जप्त किया।
दोनों कार्यवाहियों में कुल 3.712 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, दो वाहन, मोबाइल फोन एवं बिक्री की नगदी रकम जप्त की गई।
दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
दुर्ग : दुर्ग पुलिस द्वारा नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए थाना पुरानी भिलाई एवं नेवई क्षेत्र में गांजा बिक्री के दो मामलों में कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 18.08.2026 को थाना पुरानी भिलाई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बंधवा तालाब, हथखोज के पास एक एक्टिवा वाहन में दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर एक्टिवा क्रमांक CG04NK1566 में दो संदिग्ध व्यक्ति मिले, जिन्हें विधिवत कार्रवाई करते हुए पकड़ा गया।
पूछताछ में दोनों की पहचान दिनेश उर्फ दिनू पाल, उम्र 47 वर्ष, निवासी खुर्सीपार उड़िया मोहल्ला, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग तथा चंदन झा, उम्र 43 वर्ष, निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर चरोदा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से कुल 2.430 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। तलाशी एवं जप्ती की विधिवत कार्रवाई के बाद थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 438/2026, धारा 20(बी), 27(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इसी क्रम में थाना नेवई पुलिस को दिनांक 18.08.2026 को सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग की स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल से नेवई डैम के आसपास घूमकर गांजा बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नेवई डैम के पास नाली किनारे, नेवई बस्ती के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी की पहचान खरीत हरणा उर्फ राहुल, उम्र 25 वर्ष, निवासी उत्कल नगर, हनुमान मंदिर के पास, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग के रूप में हुई।
आरोपी के कब्जे से 1.282 किलोग्राम गांजा, बिना नंबर की स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल तथा बिक्री की नगदी रकम बरामद की गई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 555/2026, धारा 20(बी), 27(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपियों द्वारा मादक पदार्थ गांजा को अपने कब्जे में रखकर सार्वजनिक एवं आसपास के क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों के माध्यम से ग्राहकों की तलाश कर अवैध रूप से बिक्री किए जाने की गतिविधि की जा रही थी। पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों की तस्दीक कर मौके पर घेराबंदी एवं वैधानिक तलाशी कार्रवाई की गई।
घटना स्थल
1. बंधवा तालाब, हथखोज के पास, थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र, जिला दुर्ग।
2. नेवई डैम के पास नाली किनारे, नेवई बस्ती, थाना नेवई क्षेत्र, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
1. दिनेश उर्फ दिनू पाल, उम्र 47 वर्ष, निवासी खुर्सीपार उड़िया मोहल्ला, विजय किराना दुकान के पास, वार्ड क्रमांक 44, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
2. चंदन झा, उम्र 43 वर्ष, निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर चरोदा, वार्ड क्रमांक 22, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
3. खरीत हरणा उर्फ राहुल, उम्र 25 वर्ष, निवासी उत्कल नगर, हनुमान मंदिर के पास, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
थाना पुरानी भिलाई प्रकरण में—
1. गांजा कुल 2.430 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹1,25,000।
2. एक्टिवा वाहन क्रमांक CG04NK1566।
3. दो मोबाइल फोन।
4. बिक्री की नगदी रकम ₹1,100।
5. जप्त सामग्री की कुल कीमत ₹1,65,100।
थाना नेवई प्रकरण में—
1. गांजा 1.282 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹63,000।
2. बिना नंबर की काले रंग की स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल।
3. बिक्री की नगदी रकम ₹250।
4. जप्त सामग्री की कुल कीमत ₹73,250।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई एवं थाना नेवई पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई, मौके की घेराबंदी, वैधानिक तलाशी एवं जप्ती की कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना नेवई की कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयप्रकाश खांडेकर, सउनि सुरेश पांडे, प्रधान आरक्षक प्रेमसिंह, आरक्षक रवि बिसाई, प्यारे लाल साहू, देवप्रकाश वर्मा, नारायण लाल ठाकुर, रोहन दुबे एवं चन्दन भास्कर सहित पुलिस टीम का योगदान रहा। थाना पुरानी भिलाई की कार्रवाई में संबंधित पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई की गई।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन अथवा सेवन से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में प्राप्त सूचना पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। युवा वर्ग को नशे से दूर रखने के लिए परिवार एवं समाज के सभी वर्ग पुलिस के साथ सहयोग करें।
