छत्तीसगढ़ पुलिस का व्यापक ‘साइबर जागृति अभियान’: अध्यक्ष नगर पंचायत पलारी श्री गोपी साहू ने ली जागरूकता की एक सेल्फी”!
साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़’ के संकल्प के साथ 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है विशेष अभियान!
ध्यक्ष नगर पंचायत पलारी ने QR कोड स्कैन कर सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर अपलोड कर आमजनों से अभियान में जुड़ने की अपील की!
बलौदाबाजार-भाटापारा : साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी एवं डिजिटल फ्रॉड के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रदेशभर में 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आम जनता को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए “जागरूकता की एक सेल्फी” (Ek Selfie) पहल की शुरुआत की गई है।
अध्यक्ष नगर पंचायत पलारी ने की पहल:- आज दिनांक 21.08.2026 को अध्यक्ष नगर पंचायत पलारी श्री गोपी साहू ने इस जन-जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने आधिकारिक पोस्टर पर दिए गए क्यूआर (QR) कोड को स्कैन कर अपनी “जागरूकता की सेल्फी” ली और उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड किया। सेल्फी अपलोड करते हुए श्री गोपी साहू ने आम जनता एवं युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें और ‘साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़’ के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।
अभियान में कैसे लें भाग?
1. छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक बैनर/पोस्टर पर उपलब्ध QR कोड को अपने मोबाइल से स्कैन करें।
2. दिए गए लिंक/फ़्रेम के माध्यम से अपनी “जागरूकता की सेल्फी” लें।
3. इस सेल्फी को अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर दूसरों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
