अवैध हथियार के साथ दहशत फैलाने वाला शातिर आरोपी रजत उर्फ अभिषेक ठाकुर पुलिस की गिरफ्त में
नंदी चौक टिकरापारा के पास रजत उर्फ अभिषेक ठाकुर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को भयभीत करने वाले आरोपी को टिकरापारा पुलिस ने तत्परता से धर-दबोचा।
सूचना मिलते ही मुस्तैद हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को अवैध हथियार सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 773/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
रायपुर : पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन रोबिनसन गुड़िया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर श्री नवनीत पाटिल के कड़े निर्देशों के अनुपालन में शहर में बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु थाना क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग की जा रही है। अवैध हथियार लेकर घूमने एवं आमजन को आतंकित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
घटना का विवरण: दिनांक 21.08.2026 को विश्वस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नंदी चौक टिकरापारा पर एक युवक अवैध रूप से धारदार लोहे का चाकू लेकर आने-जाने वाले नागरिकों को भयादोहन कर रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में विशेष संयुक्त टीम का गठन कर तत्काल रवाना किया गया। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सूझबूझ एवं साहस का परिचय देते हुए आरोपी को घेराबंदी कर कड़ी मशक्कत के बाद अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जप्त मशरूका: आरोपी से एक नग धारदार लोहे का चाकू
गिरफ्तार आरोपी – रजत उर्फ अभिषेक ठाकुर पिता श्याम ठाकुर उम्र 30 साल निवासी नंदी चौक के पास टिकरापारा थाना टिकरापारा रायपुर (छ.ग.)
इस सफल कार्रवाई में थाना टिकरापारा पुलिस टीम की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रायपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश: अपराध और अपराधियों के लिए शहर में कोई जगह नहीं।
