न्यू बस स्टैंड से ई-स्कूटी चोरी, पुलिस ने 3 दिन में खोला राज! तकनीकी मदद से आरोपी घनीराम रोहिदास गिरफ्तार, 40 हजार की चोरी गई स्कूटी बरामद

मोटर सायकल बजाज ई स्कूटी चोरी करने वाले आरोपी घनीराम रोहिदास को किया गया रंगेहाथ गिरफ्तार। 

थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित नया बस स्टैंड भाठगांव नगर नगम के पास में प्रार्थिया की बजाज ई स्कूटी खडी की थी जिसे  कर लिये चोरी।

प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर सूचना प्राप्त होते ही पुलिस घटना स्थल पहुंचकर तकनीकी मदद से चोरी किये अज्ञात आरोपी की पहचान कर चोरी गए बुलेट कीमती 40,000/रु  के साथ 01 आरोपी को प्रकरण में किया गया गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से चोरी के ई स्कूटी कीमती (चालीस हजार रूपये) को किया गया है जप्त।

आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 771/2026 धारा 305, भारतीय न्याय संहिता का किया गया अपराध पंजीबद्ध।

रायपुर : पुलिस उपायुक्त रोबिनसन गुड़िया (वेस्ट जोन), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटित द्वारा शहर में हो रहे चोरी के घटनाओं में अकुंश लगाने हेतु लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने एवं संपत्ति संबंधी प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के तस्दीकी हेतु निर्देश दिया गया है।

विवरण- दिनांक 17.08.2026 को  प्रार्थिया उपासना साहू  द्वारा पुलिस को सूचना दिया की उनके बजाज ई स्कूटी क्रमांक सीजी 04 क्यू.जे. 6288  जिसे न्यू बस स्टैंड भटगांव नगर निगम पार्किंग में खडी की थी जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर दिनांक 20.08.2026 को अपराध क्रमांक 771/2026 धारा 305, भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा निरीक्षक राजेश कुमार मरई को चोरी गए ई स्कूटी और अज्ञात आरोपी का पता तलाश करने निर्देशित किया गया।

प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा द्वारा थाना टिकरापारा पुलिस का संयुक्त टीम गठित कर चोरी गए बुलेट व अज्ञात आरोपी के पता तलाश प्रारंभ किया गया।

पता तलाश दौरान पुलिस द्वारा संदेहियों से लगातार पूछताछ कर तकनीकी सहयोग से अज्ञात आरोपी की पहचान कर आरोपी के छूपने के संभावित स्थानों में दबिस देकर चोरी गए मशरूका ई स्कूटी के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

जप्त मशरूका- बजाज ई स्कूटी सीजी 04 क्यू.जे. 6288 कीमती 40,000/रु

गिरफ्तार आरोपी – घनीराम रोहिदास पिता उमाशंकर रोहिदास उम्र 37 साल निवासी ग्राम कोसीर थाना कोसीर शराब दुकान के पीछे जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ हाल पता नया बस स्टैंड भटगांव थाना टिकरापारा रायपुर छत्तीसगढ़

कार्यवाही में थाना टिकरापारा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं

Related posts