चोरी की एक्टिवा से मोबाइल स्नैचिंग का बड़ा खुलासा! रायपुर में 2 आरोपी पकड़े गए, 5 मोबाइल और चोरी की स्कूटी बरामद—डेढ़ लाख का माल जब्त

वाहन चोरी और मोबाईल स्नेचिंग करने वाले 01 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत बालक सहित कुल 02 गिरफ्तार

डीसीपी (वेस्ट जोन) रॉबिंसन गुड़िया के निर्देशन तथा एडीसीपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस आयुक्त आजाद चौक ईशू अग्रवाल (IPS) के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट व थाना सरस्वती नगर की संयुक्त टीम द्वारा उल्लेखनीय कार्यवाही करते हुए यह गिरफ्तारी की गयी।

आरोपियों द्वारा सरस्वती नगर क्षेत्र में  मोबाईल स्नेचिंग की दो घटनाओं को अंजाम दिया गया।

घटना मे थाना  मौदहापारा क्षेत्र से चोरी की गई एक्टिवा का प्रयोग किया गया ।

दोनों के कब्जे से स्नेचिंग किए गए कुल 05 नग मोबाईल फोन एवं चोरी की एक्टिवा जप्त, कुल कीमत लगभग 1,50,000/-।

थाना मौदहापारा में अप.क्र. 132/26 धारा 303(2) बीएनएस तथा थाना सरस्वती नगर में अप.क्र. 177/26 एवं 178/26 धारा 304(2) बीएनएस का अपराध दर्ज।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

रायपुर : प्रार्थिया उन्नति ठाकुर, निवासी कोटा, ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 19.08.2026 को सुबह मार्निंग वॉक के दौरान दिशा कॉलेज रोड पर रेयांश किचन के सामने ग्रे रंग के एक्टिवा सवार दो लड़कों ने उनका मोबाईल फोन झपट्टा मारकर छीन लिया। इस पर अप.क्र. 177/26 धारा 304(2) बीएनएस दर्ज हुआ।

प्रार्थी युवराज मेहर, निवासी चौबे कालोनी नार्थ एवेन्यू रोड, ने बताया कि 19.08.2026 को सुबह कॉलेज जाते समय उसी क्षेत्र में उसी तरीके से उनका मोबाईल छीना गया। इस पर अप.क्र. 178/26 धारा 304(2) बीएनएस दर्ज हुआ।

प्रार्थी टोको टाकर की एक्टिवा वाहन (CG 04 KS 6757) 21.07.2026 को मेडिकल कॉलेज पार्किंग से चोरी हुई थी, जिस पर थाना मौदहापारा में अप.क्र. 132/26 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज हुआ।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त टीम ने घटना स्थलों का निरीक्षण, प्रार्थियों से पूछताछ तथा CCTV फुटेज का विश्लेषण किया। फुटेज से यह पुष्टि हुई कि चोरी की गई इसी एक्टिवा का उपयोग कर स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। मुखबीर तंत्र व तकनीकी विश्लेषण से पतासाजी कर लगातार निगरानी रखी गयी।

इसी दौरान टीम ने एम.जी. रोड क्षेत्र में चोरी की एक्टिवा पर सवार दो लड़कों को घेराबंदी कर पकड़ा। एक ने अपना नाम वरुण साहू बताया, दूसरा विधि के साथ संघर्षरत बालक निकला। में दोनों ने एक्टिवा चोरी करना तथा उसी से दोनों स्नेचिंग सहित 03 अन्य मोबाईल चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।

निशानदेही पर उनके कब्जे से स्नेचिंग के 05 नग मोबाईल फोन एवं चोरी की एक्टिवा वाहन, कुल कीमत लगभग ₹1,50,000/-, जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गयी। शेष 03 मोबाईल फोन की जांच जारी है।

आरोपियों का विवरण – वरुण साहू, पिता राजेंद्र प्रसाद साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी राम नगर, त्रिमूर्ति चौक, कबीर मेडिकल के पास, थाना गुढ़ियारी, रायपुर।

2.     विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।

Related posts