श्री राम वनगमन – पथ काव्य यात्रा का कुनकुरी नगर आगमन पर हुआ स्वागत, की गई भगवान राम की आरती

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

श्री राम वनगमन – पथ काव्य यात्रा का निर्धारित कार्यक्रम के अन्तर्गत कुनकुरी नगर आगमन रविवार के अपरान्ह लगभग 4 बजे हुआ। नगर आगमन पर यात्रा का जय स्तम्भ चौक पर गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया तथा भगवान श्री राम की आरती की गई। इस अवसर पर यात्रा के प्रभारी सत्यनारायण मौर्य द्वारा यात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए यात्रा के उद्देश्य से अवगत कराया।

देश की सबसे बड़ी साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय कवि संगम के द्वारा प्रभु श्री राम के लिए श्री राम काव्य यात्रा श्रीलंका से लेकर के पावन अवध धाम तक की जा रही है। प्रभु श्री राम जी जिस मार्ग से श्रीलंका पहुंचे थे, उसी मार्ग से प्रमुख स्थानों पर कवि सम्मेलन की योजना पर यात्रा आरंभ हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ में यह काव्ययात्रा व प्रभु श्री राम का रथ 19 मार्च को राजनांदगांव पहुंचा था। 27 मार्च को जशपुर में डॉ अशोक बत्रा, शंभू मनहर, सुदीप भोला, गौरव चौहान, देवेंद्र परिहार, तेजराम नायक, प्रदीप कुमार दास और 29 मार्च को अंबिकापुर में डॉ अशोक बत्रा, योगेंद्र शर्मा ,शंभू मनहर ,गौरव चौहान , गायत्री शर्मा , उमाकांत टैगोर, गीता विश्वकर्मा की उपस्थिति में काव्यपाठ के साथ छत्तीसगढ़ की यात्रा संपन्न हो जाएगी।

Related posts