जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 7681.0 मिमी वर्षा दर्ज, औसत का 84.1 प्रतिशत
जशपुर : भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 09 सितम्बर 2026 तक कुल 7681.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 10 वर्षों की इस अवधि की औसत वर्षा 9127.8 मिमी है। इस प्रकार जिले में अब तक सामान्य वर्षा का 84.1 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है।
बीते 24 घंटों में जिले में कुल 35.9 मिमी वर्षा हुई। आज सबसे अधिक वर्षा जशपुर में 12.2 मिमी, दुलदुला में 7.0 मिमी, मनोरा में 4.1 मिमी और कुनकुरी में 4.0 मिमी दर्ज की गई। वहीं बगीचा में 3.1 मिमी, सन्ना में 3.0 मिमी और कांसाबेल में 2.5 मिमी वर्षा हुई। जबकि फरसाबहार, पत्थलगांव और बागबहार में आज कोई वर्षा दर्ज नहीं हुई। 01 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा मनोरा में 1207.9 मिमी हुई है जो सामान्य 921.6 मिमी का 131.1 प्रतिशत है। इसके बाद कुनकुरी में 1048.4 मिमी, सन्ना में 909.5 मिमी, कांसाबेल में 821.1 मिमी और बगीचा में 749.9 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। जशपुर में 715.3 मिमी, पत्थलगांव में 675.7 मिमी, दुलदुला में 647.5 मिमी, बागबहार में 513.2 मिमी और सबसे कम फरसाबहार में 392.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
