अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार
आरोपी को ग्राम ढाबाडीह मेनरोड किनारे में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार
आरोपी से ₹3500 कीमत मूल्य का 35 पाव देशी मसाला शराब किया गया जप्त
बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 10.09.2026 को थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा ग्राम ढाबाडीह मेनरोड में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचिया से कुल ₹3500 कीमत मूल्य का 35 पाल देशी मसाला शराब जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 34(2) आबकारी के तहत अपराध क्र. 769/2026 पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।
आरोपी- नारद ध्रुव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम ढाबाडीह थाना सिटी कोतवाली
