दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों की पढ़ाई में बड़ा बदलाव : विशेष कक्षाओं से कमजोर विषय होंगे मजबूत; बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए शुरू हुई खास पहल.

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जिले में संचालित छात्रावास-आश्रमों में निवासरत विद्यार्थियों के लिए विशेष कोचिंग योजना संचालित की जा रही है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि विशेष शिक्षण केन्द्र योजना नियम 2005 के अंतर्गत सत्र 2026-27 में यह योजना संचालित की जा रही है। दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में अच्छे शिक्षकों के अभाव के कारण छात्रावास-आश्रमों में रहने वाले बच्चों को अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं वाणिज्य जैसे कठिन विषयों में होने वाली कमजोरी को दूर करने तथा परीक्षा परिणाम में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से विशेष कक्षाएं लगाई जा रही हैं।

Related posts