जशपुर कलेक्टर ने सरहूल सरना पूजा महोत्सव शांति एवं सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील की, अधिकारियों को आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल आज अपने कक्ष में सरहूल सरना पूजा महोत्सव के संबंध में बैठक ली। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्री विनय भगत, मनोरा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजीव भगत, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, एसडीओपी श्री राजेन्द्र परिहार और समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने आगामी 02 अप्रैल को विधिवत रूप से षांति एवं सौहार्द्र के साथ त्यौहार मनाने की अपील की है। उन्होंने पुलिस विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आयोजक समिति को सहयोग प्रदान करते हुए सभी आावश्यक तैयारियां सुनिष्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

Related posts