पत्रिका के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का उठा सकते है लाभ- छात्र कुमारी मीना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर
शासकीय राम भजन राय एनईएस पीजी महाविद्यालय में आज छतीसगढ़ शासन द्वारा नियमित रूप से प्रकाशित जनमन सहित अन्य पत्रिकाओं का वितरण जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से छात्र-छात्राओं को किया गया। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए जनमन एवं अन्य पत्र-पत्रिकाएं बेहद ही कारगर है और इसका लाभ उठाना चाहिए।
महाविद्यालय की छात्रा कुमारी प्रियंका चक्रेश ने कहा कि पत्रिका के माध्यम से उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलती है। प्रतिभागियों के लिए यह पत्रिकाएं छत्तीसगढ़ शासन की योजनाएं लाभ उठाने के लिए अच्छ माध्यम है।
वही छात्र मिना महतो ने कहा कि उक्त पत्रिका में छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में अनेक जानकारियां रहती है। जिससे छात्र, किसान एवं आम नागरिक इसका अध्यन करके योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसी प्रकार अन्य छात्रों ने भी इसका लाभ बताया और छत्तीसगढ़ शासन को जनता की हित में पत्रिका निकलने के लिए धन्यवाद दिया।


