नाबालिग से अनाचार के मामले में पामगढ़ पुलिस का त्वरित एक्शन, शादी का झांसा देने वाला आरोपी राजिम से गिरफ्तार! BNS और POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद आरोपी भेजा गया जेल

शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका से अनाचार

थाना पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से आरोपी को राजिम से किया गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चांपा : नाबालिग बालिका से संबंधित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी शिवरीनारायण तोमेश वर्मा के नेतृत्व में पामगढ़ पुलिस ने सायबर तकनीकी के आधार पर आरोपी सत्यम दिनकर को राजिम से पकड़ा किया।

घटना का विवरण पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 397/2026 धारा 64, 64(2)(एम), 65(1), 69 बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया था। प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर लगातार अनाचार करने की बात सामने आने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भैया आशीष गंर्धव  सउनि प्रमोद महार, आरक्षक विनोद मनहर, सीताराम सूर्यवंशी मआर जयंती लहरे थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपी सत्यम दिनकर उम्र 22 वर्ष, निवासी मेऊ, थाना पामगढ़

Related posts