समान नागरिक संहिता (UCC) के संबंध में बैठक 09 अक्टूबर को
जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर के अधिसूचना 25 जून 2026 के परिपालन में छत्तीसगढ़ राज्य में Uniform Civil Code (UCC) लागू करने एवं इसका प्रारूप तैयार करने के संबंध में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जशपुर द्वारा जारी आदेशानुसार यह बैठक 09 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11.00 बजे जिला पंचायत कार्यालय जशपुर के सभागार में आयोजित होगी।
बैठक में समान नागरिक संहिता के संबंध में वर्तमान विधिक स्थिति का अध्ययन, विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार, दत्तक ग्रहण एवं संबंधित विषयों पर सुझाव, सामाजिक संगठनों, विधि विशेषज्ञों एवं अन्य हितधारकों से सुझाव प्राप्त करने तथा अन्य राज्यों में प्रचलित व्यवस्थाओं के अध्ययन पर चर्चा की जाएगी। समान नागरिक संहिता का प्रारूप तैयार कर राज्य शासन को प्रस्तुत करने एवं आवश्यक विधायी एवं प्रशासनिक अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के संबंध में भी चर्चा होगी।
बैठक के समन्वय एवं एजेण्डावार तैयारी के लिए अपर कलेक्टर जशपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक में जिले के समस्त राजनैतिक दल, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन, शिक्षाविद, प्रतिष्ठित नागरिकों, गणमान्य नागरिकों तथा निगम/आयोग/मण्डल के सदस्यों को सम्मिलित किया जाएगा। बैठक में उपस्थिति, परिचर्या, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी एवं कार्यवाही विवरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
