शराब के लिए पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज और मारपीट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, आजाद चौक पुलिस की कार्रवाई; 19 वर्षीय पंकज बर्वे न्यायालय में पेश, पूर्व में भी चाकूबाजी के मामले में जा चुका है जेल

शराब पीने के लिए पैसा मांगने वाले प्रकरण के फरार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : दिनांक .13.09.2026 को प्रार्थी कृष्णा मरकाम उर्फ गोलू पिता रमेश मरकाम  पता अन्नपूर्णा माता मंदिर के पास थाना आजाद चौक रायपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक घटना समय को आरोपी एवं उसके साथी द्वारा प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसा मांग करने पर प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपीगणों द्वारा गंदी-गंदी गाली गलौज का लोहे की पाइप से प्रार्थी को मार कर चोंट पहुंचने की रिपोर्ट पर

अपराध क्रमांक 212/26 धारा 119(1),296,3(5)

BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा विवेचना के दौरान प्रकरण के फरार आरोपी पंकज बर्वे घटना दिनांक से फरार था जिसकी पता साजी कर आज दिनांक 01/10/2026 को विधिवत गिरफ्तार कर मान न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है

आरोपी को पूर्व में चाकू बाजी के मामले में जेल भेजा गया है

गिरफ्तार आरोपी:- पंकज बर्वे पिता मानिकचंद बर्वे उम्र 19 साल शिव नगर हांडीपारा थाना आजाद चौक रायपुर

Related posts