घर के सामने परछी में छिपाकर रखा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर बलौदाबाजार पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश—भैंसापसरा में 732 ग्राम अवैध गांजा के साथ 38 वर्षीय रामाधार पटेल रंगेहाथ गिरफ्तार, ₹8 हजार का नशीला माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का प्रहार; घर में अवैध गांजा रखकर बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भैंसापसरा बलौदाबाजार में दबिश देकर आरोपी रामाधार पटेल को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

सजगता और मुस्तैदी: मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए की त्वरित कार्यवाही, भागने या माल छिपाने का नहीं मिला मौका

आरोपी के कब्जे से 0.732 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती ₹8,000/-) जप्त

आरोपी के विरुद्ध धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही

​बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन, में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 02.10.2026 को थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार पुलिस टीम द्वारा ग्राम भैंसापसरा में रेड कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

​घटना का विवरण:- आज दिनांक 02.10.2026 को सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भैंसापसरा निवासी रामाधार पटेल अपने घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। 

​पुलिस की त्वरित कार्यवाही, सजगता एवं गिरफ्तारी:

1. ​तत्काल प्रतिक्रिया एवं टीम की रवानगी: मुखबिर सूचना की संवेदनशीलता और आरोपी द्वारा माल छिपाने या नष्ट करने की आशंका को देखते हुए पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए अत्यंत तत्परता से कार्यवाही शुरू की। गवाहों को साथ लेकर कोतवाली पुलिस टीम तुरंत वाहन से ग्राम भैंसापसरा स्थित आरोपी के मकान पर पहुंची। 

2. ​सजगता और मुस्तैदी से दबिश: पुलिस की त्वरित रणनीति और घेराबंदी के कारण आरोपी को भागने का कोई अवसर नहीं मिला। पुलिस टीम ने मकान के दरवाजे के पास मौजूद संदेही रामाधार पटेल को तत्काल हिरासत में लिया। 

तलाशी एवं जब्ती कार्यवाही:- गवाहों की उपस्थिति में विधिवत तलाशी लेने पर मकान के सामने परछी में टीन के टसला के नीचे रखे एक हल्के पीले रंग के कपड़े के कैरीबैग के अंदर से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। तौल कराने पर कुल 0.732 किलोग्राम (732 ग्राम) अवैध गांजा (कीमती ₹8,000/-) जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 20(B) NDPS एक्ट का घटित करना पाए जाने पर देहाती नालसी एवं नंबरी अपराध क्र. 819/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को आज दिनांक 02.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। 

​गिरफ्तार आरोपी:- रामाधार पटेल पिता श्रवण पटेल, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम भैंसापसरा, थाना सिटी कोतवाली  

​

Related posts