​रातों-रात जिलों की सीमाएं पार कर बाइक चोरी करने वाला गिरोह पुलिस के शिकंजे में: कसडोल-साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में हैदराबाद से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 4 जिलों से चोरी की ₹1.80 लाख कीमत की 6 दुपहिया बरामद

अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश; थाना कसडोल एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता

मोटरसाइकिल चोरी की सिलसिलेवार घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद एवं जांजगीर-चांपा जिलों से चोरी की गई कुल 06 मोटरसाइकिलें जप्त (कुल कीमती ₹1,80,000/-)

मुख्य आरोपी को साइबर सेल की टेक्निकल टीम मदद से हैदराबाद से घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार

चोरी की गाड़ियाँ छिपाने व सहयोग करने वाले साथी सहित 02 आरोपी गिरफ्तार, 01 फरार आरोपी की तलाश जारी

आरोपियों के विरुद्ध BNS की धारा 303(2), 317(2),3(5) के तहत की गई है कार्यवाही

​बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, में जिले में चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा संपत्ति संबंधी अपराधों के आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कसडोल एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 06 नग दुपहिया वाहन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

​घटना का विवरण:- ​प्रार्थी चैतुसिंग पैकरा पिता समारू सिंह पैकरा उम्र 54 वर्ष, निवासी अर्जुनी, द्वारा थाना कसडोल आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 19.03.2026 की रात करीब 12.00 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल (क्र. CG 04 CW 8512) घर के सामने खड़ी की थी, जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।

​पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं हैदराबाद से गिरफ्तारी:- प्रकरण की विवेचना के दौरान कसडोल पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण व मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि घटना का मुख्य आरोपी खगेश उर्फ चांटी वारदात के बाद फरार होकर हैदराबाद (तेलंगाना) में छिपा हुआ है। साइबर सेल की मदद से पुलिस टीम द्वारा मुख्य आरोपी को हैदराबाद से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। ​आरोपी खगेश कुमार निर्मलकर उर्फ चांटी तथा उसके साथी यश कुमार साहू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने व मेमोरेंडम कथन लेने पर आरोपी ने अपने एक अन्य फरार साथी के साथ मिलकर अर्जुनी के अलावा बस स्टैंड भाटागांव (रायपुर), महासमुंद बस स्टैंड, धरसीवां, गिधोरी बस स्टैंड एवं मेंऊ भांटा (पामगढ़) से कुल 06 दुपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। चोरी की गई गाड़ियों को छिपाने व बेचने में साथी यश साहू की संलिप्तता पाई गई। मामले में एक आरोपी फरार है जिसकी, पुलिस टीम द्वारा सघन पतासाजी एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। ​आरोपियों का कृत्य धारा 303(2), 317(2),3(5) BNS के तहत घटित होना पाए जाने पर दोनों आरोपियों को दिनांक 02.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

​बरामद एवं जप्त संपत्ति का विवरण:- ​आरोपियों की निशानदेही पर कुल 06 नग चोरी के दुपहिया वाहन (कुल जुमला कीमती ₹1,80,000/-) जप्त किए गए:

1. ​01 नग बिना नंबर की काला-लाल HF डीलक्स (चेचिस नं. 07J02F31901) – ग्राम अर्जुनी से चोरी

2. ​01 नग काला रंग की एक्टिवा (चेचिस नं. ME4JK155FRG197781) – भाटागांव बस स्टैंड रायपुर से चोरी

3. ​01 नग नीला रंग की HF डीलक्स (चेचिस नं. MBLHAW145MGL28556) – मेंऊ भांटा (पामगढ़) से चोरी

4. ​01 नग स्प्लेंडर (काला-बैंगनी) (चेचिस नं. MBLHA10EE8HG11255) – गिधोरी बस स्टैंड से चोरी

5. ​01 नग बिना नंबर की HF डीलक्स (चेचिस नं. MBLHAW146PGL1329) – धरसीवां से चोरी

6. ​01 नग बिना नंबर की HF डीलक्स (चेचिस नं. MBLHA11ALE9K07991) – महासमुंद से चोरी

​गिरफ्तार आरोपीगण:

1. ​खगेश कुमार निर्मलकर उर्फ चांटी पिता देवीदयाल निर्मलकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम डमरू, थाना कसडोल

2. ​यश कुमार साहू पिता जनक राम साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम डमरू, थाना कसडोल,

Related posts