नवरात्रि-दशहरा से पहले पुलिस ने कसा शिकंजा, असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर! करहीबाजार में पूजा समितियों को सुरक्षा के सख्त निर्देश—पंडालों में CCTV, वालंटियर्स और नियमों के मुताबिक लाउडस्पीकर पर जोर

आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की पहल

चौकी करहीबाजार में क्षेत्र के समस्त सरपंचों, कोटवारों एवं दुर्गा पंडाल समितियों के अध्यक्ष व सदस्यों की ली गई महत्वपूर्ण बैठक

सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) के नियमानुकूल उपयोग हेतु दिए गए कड़े निर्देश

असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की गई अपील

पुलिस, जनप्रतिनिधियों एवं उत्सव समितियों के मध्य बेहतर आपसी समन्वय स्थापित करने पर दिया गया विशेष जोर

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन में आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु विशेष निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में आज दिनांक 05.10.2026 को पुलिस चौकी करहीबाजार परिसर में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्राम कोटवारों तथा विभिन्न पूजा समितियों की एक आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

​बैठक में सम्मिलित सदस्य:- ​बैठक में करहीबाजार क्षेत्र के समस्त ग्रामों के सरपंच, ग्राम कोटवार, विभिन्न दुर्गा पूजा/दशहरा उत्सव समितियों के अध्यक्ष, पदाधिकारी तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

​बैठक के प्रमुख बिंदु एवं जारी निर्देश/अपील:

1. ​शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील:- आगामी नवरात्र, दशहरा एवं दीपावली पर्व को शांतिपूर्वक, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई।

2. ​पंडालों में सुरक्षा एवं सीसीटीवी की व्यवस्था:- सभी दुर्गा उत्सव समितियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु वालंटियर्स तैनात करें तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थानों एवं पंडालों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगवाएं।

3. ​ध्वनि विस्तारक यंत्रों एवं गाइडलाइंस का पालन:- माननीय उच्चतम न्यायालय एवं शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए निर्धारित समय एवं ध्वनि सीमा में ही लाउडस्पीकर का उपयोग करने के निर्देश दिए गए।

4. ​असामाजिक तत्वों पर सतर्कता एवं कोटवारों/सरपंचों की भूमिका:- क्षेत्र में शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों, शराब पीकर हुड़दंग करने वालों या किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क नजर रखने हेतु सरपंचों एवं कोटवारों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। किसी भी अप्रिय घटना या अफवाह की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने कहा गया।

5. ​परस्पर आपसी समन्वय एवं पुलिस पेट्रोलिंग:- त्यौहारों के दौरान पुलिस और आमजनों/जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल व आपसी समन्वय बनाए रखने पर चर्चा हुई। पुलिस प्रशासन द्वारा त्यौहारों के दौरान क्षेत्र में लगातार गश्त व पेट्रोलिंग बढ़ाने का आश्वासन दिया गया।

​करहीबाजार पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले या शांति भंग करने का प्रयास करने वाले असमाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts