अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में चोरी की कोशिश के दौरान सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला, वारदात के बाद फरार चौथा आरोपी भी गिरफ्तार — तीन आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके, घेराबंदी में पकड़े गए समीर सायतोड़े से खून से सने कपड़े बरामद

अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री रवान में चोरी का प्रयास एवं सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला करने वाला फरार 04था आरोपी भी गिरफ्तार

घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे आरोपी समीर सायतोड़े को बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

पूर्व में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल; अब फरार आरोपी भी चढ़े पुलिस के हत्थे

​बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गंभीर अपराधों में संलिप्त एवं फरार अपराधियों की धरपकड़ हेतु लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री रवान में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर चोरी का प्रयास करने तथा मना करने पर सुरक्षा गार्ड पर लोहे के पाइप से जानलेवा हमला करने के मामले में लगातार फरार चल रहे चौथे आरोपी समीर सायतोड़े को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 

​घटना एवं अपराध का विवरण:- प्रार्थी प्रशांत सिंह (उम्र 26 वर्ष, निवासी अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री रवान बैरक, जो अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री रवान में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत है, ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 20.09.2026 को दोपहर लगभग 01:00 बजे AFR एरिया में ड्यूटी के दौरान आरोपी राकेश दास मानिकपुरी उर्फ राका, योगेश यादव, भूपेन्द्र मांडले एवं समीर सायतोड़े बाउंड्रीवॉल कूदकर कारखाने के अंदर प्रवेश कर चोरी का प्रयास कर रहे थे। ​प्रार्थी द्वारा रोकने पर आरोपियों ने मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा आरोपी योगेश यादव ने लोहे के पाइप से प्रार्थी के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 795/2026 धारा 296, 351(2),109,61,329(3), 332(2),62,303(2) BNS के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया था। 

​पूर्व कार्यवाही एवं फरार आरोपी की गिरफ्तारी:- प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा पूर्व में ही 03 आरोपियों (राकेश दास मानिकपुरी, योगेश यादव एवं भूपेन्द्र मांडले) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। घटना के बाद से आरोपी समीर सायतोड़े लगातार फरार चल रहा था। ​थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी कर दिनांक 06.10.2026 को घेराबंदी कर आरोपी समीर सायतोड़े को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से घटना के समय पहने हुए खून आलूदा (खून से सने) कपड़े विधिवत जप्त किए गए हैं। आरोपी समीर सायतोड़े के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आज दिनांक 06.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। 

​पूर्व में गिरफ्तार आरोपीगण

1. ​राकेश दास मानिकपुरी उर्फ राका पिता पुनीदास मानिकपुरी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम भद्रापाली 

2. ​योगेश यादव पिता नरसिंग यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम भद्रापाली 

3. ​भूपेन्द्र मांडले पिता स्व. चंदन मांडले, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम खैरताल 

​आज दिनांक 06.10.2026 को गिरफ्तार आरोपी:

4. समीर सायतोड़े पिता घनश्याम सायतोड़े, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम खैरताल

Related posts