एक सूचना और खुल गया अवैध शराब बिक्री का राज, ‘दृष्टि हेल्पलाइन’ के जरिए पुलिस ने तरेंगा में आरोपी को रंगे हाथों दबोचा — घर में बिक्री के लिए छिपाकर रखी थी 100 पाव शराब, ₹10,300 का माल बरामद

“दृष्टि हेल्पलाइन” में प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

“दृष्टि हेल्पलाइन” नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की घरपकड़ में मिल रही है, लगातार कामयाबी

आरोपी को ग्राम तरेंगा में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार

आरोपी से ₹10,300 कीमत मूल्य का 100 पाव देशी मसाला शराब किया गया जप्त

किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में करें प्रदान

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “दृष्टि हेल्पलाइन” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “दृष्टि हेल्पलाइन” नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “दृष्टि हेल्पलाइन” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 06.10.2026 को “दृष्टि हेल्पलाइन” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना भाटापारा ग्रामीण की पुलिस टीम द्वारा ग्राम तरेंगा में घेराबंदी कर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए अपने घर में भारी मात्रा में शराब रखने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से ₹10,300 कीमत मूल्य का 100 पाव देशी मसाला शराब जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- अमर यदू उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम तरेंगा थाना भाटापारा ग्रामीण

Related posts