रेल अंडरब्रिज रहेगा 3 दिन बंद: पेंड्रारोड-हर्री के बीच LHS-41 पर मरम्मत कार्य, 9 से 11 अक्टूबर तक सड़क यातायात प्रभावित; इस मार्ग से करें आवागमन

पेंड्रारोड-हर्री स्टेशन के मध्य स्थित रेल अंडरब्रिज (LHS-41) आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी |

बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत पेंड्रारोड-हर्री स्टेशन के मध्य किमी 826/20-22 पर स्थित हर्री फाटक में बने रेल अंडरब्रिज (LHS-41) को दिनांक 09 अक्टूबर 2026 प्रातः 08 बजे से 11 अक्टूबर 2026 रात्रि 08 बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद करने का निर्णय लिया गया है।

 उक्त रेल अंडरब्रिज (LHS) पर मरम्मत कार्य के दौरान सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था हर्री-वेंकटनगर स्टेशन के मध्य किमी. 830/10-12 पर स्थित रेल अंडरब्रिज (LHS- 43) से उपलब्ध है।

 रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

Related posts