जशपुर जिला में बगीचा के सन्ना, पण्ड्रापाठ रोकड़ा पाठ, भीतघरा, चंपा में 7 दिवसीय योग शिविर का होगा आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला प्रशासन द्वारा योग के प्रति जन जागरूकता लाने हेतु दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर बसाहट ग्रामों में योग शिविर लगाया जा रहा है। जिला प्रशासन के आग्रह पर पतंजलि योगपीठ जशपुर के सक्रिय योग प्रशिक्षकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रथम चरण के तहत बगीचा विकासखंड के सन्ना, पण्ड्रापाठ, रोकड़ापाठ, भीतघरा एवं चंपा में 11 अप्रैल 2022 से 17 अप्रैल 2022 तक 7 दिवसीय योग प्रशिक्षण कराया जाएगा।

Related posts