ड्रंक एंड ड्राइव के 03 मामले मे वाहन चालकों कों 30000/- रुपये के अर्थदंड से किया गया दण्डित
यातायात शाखा द्वारा 03 प्रकरण में वाहन चालको के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
मोटरसायकल चालकों एवं कार चालक द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाने पर की गई कार्यवाही।
यातायात नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।
अम्बिकापुर : सडक दुर्घटनाओ मे कमी लाने की दिशा मे पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमो के अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे यातायात शाखा पुलिस टीम द्वारा दौरान चेकिंग मोटरसायकल क्रमांक सीजी/15/ई बी/1304 के वाहन चालक को रोककर पूछताछ किया गया, जो चालक द्वारा अपना नाम संतोष कुशवाहा आत्मज जमुना कुशवाहा उम्र 27 वर्ष साकिन जमगला थाना लखनपुर का होना बताया जो वाहन चालक को मौक़े पर शराब के नशे मे धुत्त होना पाया गया, मोटरसायकल चालक को ब्रेथ एनालाइजर से चेक करने पर शराब के नशे मे धुत्त होना पाया गया, दूसरे प्रकरण मे यातायात पुलिस टीम द्वारा चेकिंग दौरान कार क्रमांक सी जी/15/बी/6744 के वाहन चालक को रोककर पूछताछ किया गया, जो चालक द्वारा अपना नाम चिरंजीवी आत्मज अनिल चक्रवर्ती उम्र 32 वर्ष साकिन नर्मदापारा थाना गांधीनगर का होना बताया जो वाहन चालक को मौक़े पर शराब के नशे मे धुत्त होना पाया गया, कार चालक को ब्रेथ एनालाइजर से चेक करने पर शराब के नशे मे धुत्त होना पाया गया। तीसरे प्रकरण में यातायात पुलिस टीम द्वारा चेकिंग दौरान मोटरसायकल क्रमांक सीजी /15/ई एफ/9996 के वाहन चालक को रोककर पूछताछ किया गया, जो चालक द्वारा अपना नाम दिनेश कुमार सिंह आत्मज सुखलाल सिंह उम्र 28 वर्ष साकिन थाना लखनपुर का होना बताया जो वाहन चालक को मौक़े पर शराब के नशे मे धुत्त होना पाया गया, मोटरसायकल चालक को ब्रेथ एनालाइजर से चेक करने पर शराब के नशे मे धुत्त होना पाया गया। मोटरसायकल चालकों एवं कार चालक द्वारा शराब के नशे मे वाहन चलाना पाये जाने पर अनावेदक वाहन चालको के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा उपरोक्त सभी प्रकरण मे वाहन चालको को 10000/- रुपये प्रत्येक के अर्थदंड कुल 30000/-रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया गया हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त, एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रहे।
