‘दृष्टि हेल्पलाइन’ की सूचना पर भाटापारा में पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब बिक्री करते महिला गिरफ्तार! भगत सिंह वार्ड में घेराबंदी कर पकड़ा, 30 पाव देशी मसाला शराब जब्त—आरोपिया पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

“दृष्टि हेल्पलाइन” में प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

“दृष्टि हेल्पलाइन” नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की घरपकड़ में मिल रही है, लगातार कामयाबी

आरोपिया को भगतसिंह वार्ड भाटापारा में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार

आरोपी से ₹3000 कीमत मूल्य का 30 पाव देशी मसाला शराब किया गया जप्त

किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में करें प्रदान

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “दृष्टि हेल्पलाइन” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “दृष्टि हेल्पलाइन” नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “दृष्टि हेल्पलाइन” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 09.10.2026 को “दृष्टि हेल्पलाइन” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा भगत सिंह वार्ड भाटापारा में घेराबंदी कर अवैध रूप से बिक्री करने वाली 01 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपिया से ₹3000 कीमत मूल्य का 30 पाव देशी मसाला शराब जप्त किया गया है। आरोपिया के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपिया- रानी बाई गेंडरे उम्र 34 वर्ष निवासी भगत सिंह वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

Related posts