सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर घूमने वालों पर नॉर्थ जोन पुलिस का शिकंजा, गुढ़ियारी के कलिंग नगर मैदान के पास दबोचा गया आरोपी—आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड की प्रक्रिया की गई

नॉर्थ जोन पुलिस की सतर्कता से धारदार हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे का चाकू बरामद

रायपुर : नॉर्थ जोन में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना गुढ़ियारी द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान धारदार हथियार लेकर घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 09.10.2026 को थाना गुढ़ियारी में पेट्रोलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि गुढ़ियारी कलिंग नगर मैदान के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और युवक को पकड़ा गया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजा बघेल उर्फ सागर, पिता सोमनाथ बघेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती, गोंदवारा, थाना गुढ़ियारी, जिला रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 459/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को दिनांक 09.10.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने हेतु अनुरोध किया गया।

नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही है। धारदार हथियार लेकर घूमने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी है।

Related posts