ग्राम सीपत बहेरा पुल के पास सीपत पुलिस की रेड एक आरोपी गिरफ्तार पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चेतना
विरुद्ध नशा अभियान के तहत की गई कार्यवाही आरोपी से देशी शराब कुल 6.660 लीटर शराब कीमत 2960 रूपये जप्त कर आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
अवैध नशा के विरूद्ध सीपत पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी गिरफ्तार
बिलासपुर : नशे का अवैध व्यापार करने वालो के विरूद्ध पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में सीपत पुलिस द्वारा दिनांक 09.09.2026 को मुखबिर सूचना पर ग्राम सीपत के बहेरा पुल के पास में रेड कार्यवाही कर देशी प्लेन शराब जप्त कर शराब, बिक्री करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की गई, जहां आरोपी प्रेम सागर लास्कर पिता प्रहलाद लास्कर उम्र 35 साल निवासी ग्राम नरगोडा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 से 37 पाव देशी प्लेन शराब , कुल 6.660 लीटर देशी प्लेन शराब को विधिवित जप्त कर आरोपी प्रेम सागर लास्कर के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी- प्रेम सागर लास्कर पिता प्रहलाद लास्कर उम्र 35 साल निवासी ग्राम नरगोडा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0
