थाना लवन क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 03 लवन में बड़ी कार्रवाई; अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से कुल 8.718 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त
आरोपी से लगभग ₹1,75,000/- कीमत मूल्य का अवैध मादक पदार्थ गांजा किया गया जप्त
बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, में जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री तथा तस्करों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना लवन पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा परिवहन कर रहे 01 तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटना एवं अपराध का विवरण:- दिनांक 09.10.2026 की रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 03 लवन निवासी जयप्रकाश कुर्रे अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री के लिए रखा हुआ है। सूचना पर थाना लवन पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ संदेही के घर व बाड़ी की घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। संदेही जयप्रकाश कुर्रे के घर की बाड़ी में छिपाकर रखे गए थैले व प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली गई। तौलकर्ता की उपस्थिति में विधिवत वजन करने पर कुल 8.718 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपी जयप्रकाश कुर्रे का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत आरोपी के विरुद्ध थाना लवन में अपराध क्र. 340/2026 पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते करने की प्रक्रिया की जा रही है।
जप्त संपत्ति का विवरण:
1. अवैध मादक पदार्थ गांजा: कुल वजन 8.718 कि.ग्रा. (कीमत लगभग ₹1,75,000/-)
गिरफ्तार आरोपी:- जयप्रकाश कुर्रे पिता कमल कुर्रे, उम्र 37 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03 लवन, थाना लवन
