जुआ के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्यवाही, पत्थलगांव क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते पकड़ा 09 जुआड़ीयों को,
मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम मुड़ापारा का
जुआ फड़ से 63 हजार 470रु नगद व ताश गड्डी जप्त
जुआड़ी मुड़ापारा में एक ढाबे के पीछे लगाए थे फड़, पुलिस ने घेरा बंदी कर धर दबोचा
सभी जुआड़ियों के खिलाफ थाना पत्थलगांव में 3( 2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध
जशपुर : दिनांक 11.10.2526को रात्रि करीबन 12.00बजे थाना पत्थलगांव पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी , थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम मुड़ापारा में एक ढाबा के पीछे कुछ लोग जुआ का फड़ लगाए हैं, व ताश पत्ती से रुपए पैसे का दांव लगाकर कर जुआ खेल रहे हैं।
जिस पर थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान, मुड़ापारा में ढाबा के पास घेर बंदी की गई , जहां पुलिस के द्वारा जुआ खेलते 09 जुआड़ीयों को हिरासत में लिया गया, पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम क्रमशः -1. मुकेश यादव उम्र 45वर्ष, निवासी मुड़ा पारा थाना पत्थलगांव।
2. शरद बेहरा उम्र 38 वर्ष निवासी पाकरगांव।
3. धनुमणि यादव उम्र 39 वर्ष, निवासी पाकरगांव।
4. मधु सुदन यादव उम्र38 वर्ष निवासी करंगाबहाल।
5. मो फुल हसन उम्र 24 वर्ष निवासी मुड़ा पारा।
6. घनश्याम यादव उम्र 32 वर्ष निवासी कछार।
7. दीपक बेहरा उम्र वर्ष 34निवासी पाकरगांव।
8. हरि जायसवाल उम्र 36 वर्ष निवासी पाकरगांव
9. मनोज अम्बस्त उम्र 45वर्ष निवासी पाकरगांव थाना पत्थलगांव जिला जशपुर छ ग।का निवासी होना बताया पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए जुआड़ीयों के कब्जे से जुआ फड़ का 63हजार 470 रु नगद,52पत्ती ताश की गड्डी को जप्त किया गया ।
पुलिस के द्वारा उक्त सभी 09 जुआडीयो के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 3(2) जुआ एक्ट,के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।
एस डी ओ पी पत्थलगांव डॉ ध्रुवेश जायसवाल के पर्यवेक्षण में मामले की कार्यवाही में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक जितेंद्र ताम्रकार, उप निरीक्षक विदवा राम यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक जय प्रकाश कोराम, प्रधान आरक्षक त्रिनाथ यादव, अशोक नाग व आरक्षक आलोक मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
डी आई जी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस जुआ के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है, पत्थलगांव क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए,09लोगों को पकड़ा है, जुआड़ीयों से 63हजार 470रु तथा ताश पत्ती, को जप्त किया गया है , जुआ के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
