डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने ली 13 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की बैठक, आगामी दो माह के व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु थाना-चौकियों में की पदस्थापना।
प्रशिक्षु उप निरीक्षक थाना-चौकी प्रभारी के रूप में संभालेंगे स्वतंत्र प्रभार, पुलिसिंग एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों का प्राप्त करेंगे व्यावहारिक अनुभव।
प्रशिक्षण के दौरान थाना-चौकियों की कार्यप्रणाली, विवेचना, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था संबंधी दायित्वों को समझने का मिलेगा अवसर।
पुलिस कप्तान ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के विभिन्न थाना/ चौकी में पदस्थ निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक स्तर के 13 अधिकारियों का भी किया स्थानांतरण।
जशपुर : पुलिस मुख्यालय के आदेश पर जशपुर जिले में पदस्थ किए गए हैं 13 प्रशिक्षु उप निरीक्षक। ज्ञातव्य है कि पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु जिला जशपुर को 13 प्रशिक्षु उप निरीक्षक आबंटित किए गए हैं, जो वर्तमान में जिले में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 12.10.2026 को डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की बैठक ली गई।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उनके आगामी दो माह के व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों में पदस्थ किया गया है। इस दौरान चार शहरी थानों—सिटी कोतवाली जशपुर, पत्थलगांव, बगीचा एवं कुनकुरी में पदस्थ प्रशिक्षु उप निरीक्षक संबंधित थाना प्रभारियों के अधीन रहकर शहरी थानों की कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। वहीं, शेष प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को विभिन्न थाना-चौकियों में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है, जहां वे थाना-चौकी प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे।
प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की पदस्थापना सूची निम्नानुसार है—
1.प्रशिक्षु उप निरीक्षक संतोष कुमार चौरसिया — थाना सिटी कोतवाली जशपुर (थाना प्रभारी के अधीन प्रशिक्षण)।
2.प्रशिक्षु उप निरीक्षक नील मणि निषाद — थाना पत्थलगांव (थाना प्रभारी के अधीन प्रशिक्षण)।
3.प्रशिक्षु उप निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा — थाना बगीचा (थाना प्रभारी के अधीन प्रशिक्षण)।
4.प्रशिक्षु उप निरीक्षक शेखर सिंह राजपूत — थाना कुनकुरी (थाना प्रभारी के अधीन प्रशिक्षण)।
5.प्रशिक्षु उप निरीक्षक माधुरी वर्मा — चौकी आरा (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।
6.प्रशिक्षु उप निरीक्षक लक्ष्मी मरकाम — चौकी मनोरा (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभा
7.प्रशिक्षु उप निरीक्षक जय प्रकाश — चौकी पंडरापाठ (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।
8.प्रशिक्षु उप निरीक्षक मोहन लाल मरकाम — चौकी सोनक्यारी (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।
9.प्रशिक्षु उप निरीक्षक राजकुमार — चौकी करडेगा (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।
10.प्रशिक्षु उप निरीक्षक देविका — चौकी ऊपरकछार (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।
11.प्रशिक्षु उप निरीक्षक जितेंद्र साहू — थाना तुमला (थाना प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।
12.प्रशिक्षु उप निरीक्षक विंबलेश्वरी मरकाम — चौकी कोल्हेनझरिया (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।
13.प्रशिक्षु उप निरीक्षक शेष नारायण दीवान — चौकी कोतबा (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।
प्रशासनिक दृष्टिकोण से निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक स्तर के 13 अधिकारियों का स्थानांतरण।
जिले में पुलिस व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक स्तर के कुल 13 अधिकारियों का आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थलों पर स्थानांतरण किया गया है।
स्थानांतरित अधिकारियों की सूची निम्नानुसार है—
क्र. अधिकारी का नाम एवं पद वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1. निरीक्षक राकेश यादव थाना प्रभारी बागबहार- थाना प्रभारी सन्ना
2. उप निरीक्षक सुनील सिंह थाना प्रभारी दुलदुला- थाना प्रभारी बागबहार
3. उप निरीक्षक सतीश सोनवानी चौकी प्रभारी पंडरापाठ -थाना प्रभारी दुलदुला
4. उप निरीक्षक विवेक भगत चौकी प्रभारी मनोरा – थाना प्रभारी आस्ता
5. उप निरीक्षक अर्जुन यादव थाना प्रभारी आस्ता -थाना बगीचा
6. उप निरीक्षक बृजेश यादव चौकी प्रभारी कोतबा- चौकी प्रभारी दोकड़ा
7. सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी चौकी प्रभारी करडेगा- चौकी कोतबा
8. सहायक उप निरीक्षक चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी चौकी प्रभारी आरा- चौकी पंडरापाठ
9. सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर भगत चौकी प्रभारी ऊपरकछार- चौकी आरा
10. सहायक उप निरीक्षक कुमार वैभव सिंह चौकी प्रभारी सोनक्यारी- चौकी मनोरा
11. सहायक उप निरीक्षक विपिन किशोर केरकेट्टा चौकी प्रभारी कोल्हेनझरिया – चौकी सोनक्यारी
12. सहायक उप निरीक्षक नीता कुरें थाना कुनकुरी – थाना पत्थलगांव
13. सहायक उप निरीक्षक बैजन्ती किण्डो थाना पत्थलगांव – थाना कुनकुरी
