प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ काउंसलिंग 16 अक्टूबर को रायपुर में
जशपुर : मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु चतुर्थ ओपन काउंसलिंग (पहले आओ-पहले पाओ) के आधार पर आयोजित की जा रही है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में परीक्षा परिणाम पश्चात विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर 228 रिक्त सीटों के आधार पर चतुर्थ ओपन काउंसलिंग की तिथि प्रदर्शित की गई है।
चतुर्थ काउंसलिंग का आयोजन दिनांक 16 अक्टूबर 2026, दिन शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे से सायं 05:00 बजे तक कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर, ब्लॉक-05, तृतीय तल, हॉल नंबर-04 में किया जाएगा।
काउंसलिंग हेतु अनिवार्य दस्तावेज :-
1. कक्षा 8वीं की अंकसूची (प्रथम श्रेणी 60% के साथ उत्तीर्ण)।
2. पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण-पत्र (लागू होने पर)।
3. अल्पसंख्यक वर्ग के लिए 10 रूपये के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पर नोटरी सत्यापित शपथ-पत्र।
4. जाति प्रमाण-पत्र।
5. विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण-पत्र (लागू होने पर)।
6. विशेष श्रेणी अंतर्गत दिव्यांगता, अनाथ, विधवा माता के बच्चे, शहीद पुलिस/अर्द्धसैनिक/सशस्त्र बल के बच्चों से संबंधित प्रमाण-पत्र।
7. चयन के 02 दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (TC) एवं जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। रिक्त सीटों की संख्या में वृद्धि अथवा कमी हो सकती है।
