शहर की तीन दुकानों में सिलसिलेवार चोरी से मचा हड़कंप, आखिर कौन था रात के अंधेरे में शटर तोड़ने वाला शातिर चोर? पुलिस ने बिछाया जाल, 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार और नाबालिग साथी अभिरक्षा में।

बलौदाबाजार शहर की 03 अलग-अलग दुकानों का शटर/ताला तोड़कर चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार.

पुलिस द्वारा बलौदाबाजार शहर की दुकानों में घटित चोरी के 03 सिलसिलेवार घटनाओं का किया गया खुलासा।

थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आदतन एवं शातिर चोर दुर्गेश मानिकपुरी को किया गया गिरफ्तार।

सीसीटीवी फुटेज, विस्तृत पूछताछ, लगातार दबिश से शातिर चोर दुर्गेश मानिकपुरी पकड़ा गया।

मामले में विधि से संघर्षरत एक बालक को भी लिया गया अभिरक्षा में।

शातिर तरीके से रात्रि में बलौदाबाजार शहर के सूने दुकानों को बनाते थे निशाना।

आरोपियों से ₹2,000 नगद किया गया जप्त।

बलौदाबाजार-भाटापारा : दिन में सामान्य नजर आने वाला शहर, लेकिन रात के अंधेरे में दुकानों के शटर और ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला एक शातिर चोर पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। कभी कपड़ा दुकान तो कभी किराना दुकान, तो कभी सदर बाजार की दुकान को निशाना बनाकर चोर लगातार वारदातें कर रहा था। बलौदाबाजार में तीन अलग-अलग दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरियों ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी थी। आखिर रात के सन्नाटे में दुकानों को निशाना बनाने वाला यह चोर कौन था? पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ की और लगातार दबिश देकर आखिरकार चोरी की गुत्थी सुलझा ली। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आदतन चोर दुर्गेश मानिकपुरी उर्फ बरहा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथ वारदातों में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की रकम में से 2,000 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में नकबजनी, दुकानों में चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त व त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दुकानों का शटर/ताला तोड़कर नगदी व सामान चोरी करने की तीन वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा उसके साथ संलिप्त एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया है। 

​घटनाओं का संक्षिप्त विवरण:-

​1. अपराध क्र. 959/2026 (मंडी रोड, लक्की सेल कपड़ा बाजार):- प्रार्थी लक्की जैन (पिता पवन कुमार जैन, उम्र 39 वर्ष, निवासी- वार्ड नं. 13, शीतला मंदिर के सामने, बलौदाबाजार) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 06.11.2026 की रात्रि 10:00 बजे दुकान बंद कर जाने के बाद अज्ञात चोर ने दुकान का शटर मोड़कर/उठाकर अंदर प्रवेश किया तथा गल्ले से नगदी व अन्य कपड़ा सामान चोरी कर ले गया। 

​2. अपराध क्र. 971/2026 (पुराना बस स्टैंड, माईजी किराना दुकान):- प्रार्थी परवेज खान (पिता मो. बसीर खान, उम्र 39 वर्ष, निवासी- पुराना बस स्टैंड, बलौदाबाजार) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 21.11.2026 की रात्रि 09:00 बजे दुकान बंद करने के बाद अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखे नगदी चोरी कर ली। 

​3. अपराध क्र. 972/2026 (सदर बाजार रोड, राजा कपड़ा बाजार):- प्रार्थी रविन्द्र केशरवानी (पिता राजकुमार केशरवानी, उम्र 44 वर्ष, निवासी- पुरानी बस्ती, बलौदाबाजार) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 23.11.2026 की रात्रि 09:00 बजे दुकान बंद करने के बाद अज्ञात चोर ने शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा गल्ले में रखे नगदी चोरी कर ले गया। 

पुलिस विवेचना एवं खुलासा:- ​प्रकरणों में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 959/2026, 971/2026 एवं 972/2026, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामले पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। ​विवेचना के दौरान घटनास्थलों का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया, सीसीटीवी फुटेज व साक्ष्यों की जांच की गई तथा संदेही दुर्गेश मानिकपुरी उर्फ बरहा मानिकपुरी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह रात्रि में सूना पाकर दुकानों का शटर/ताला तोड़कर चोरी करता था तथा अपने साथी विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की रकम में से ₹2,000 नगद गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया है। 

न्यायिक कार्यवाही:- ​प्रकरणों में अपराध के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी दुर्गेश मानिकपुरी उर्फ बरहा को दिनांक 28.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहीं, विधि से संघर्षरत बालक को दिनांक 28.11.2026 को अभिरक्षा में लेकर माननीय किशोर न्याय बोर्ड, बलौदाबाजार के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. दुर्गेश मानिकपुरी उर्फ बरहा मानिकपुरी (पिता स्व. सुरेश मानिकपुरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी- वार्ड नं. 09, पुरानी बस्ती, बलौदाबाजार, थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार

2. ​विधि से संघर्षरत एक बालक

Related posts