ओडिशा के बलांगीर से गांजा लाने का दावा, रायपुर में 2 किलो से ज्यादा खेप के साथ युवक गिरफ्तार! कीमत ₹1.03 लाख

सूखे नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई

दिनांक 13.10.2026 को थाना टिकरापारा क्षेत्र के आरोपी अरशद खान को 2.067 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ किया गया रंगेहाथ गिरफ्तार।

आरोपी द्वारा गांजा को उड़ीसा के बलांगीर से बताया गया है लाना l

रायपुर : पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सूखे नशे के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बस स्टैंड भाठागांव सुलभ के पास में 01 आरोपी को प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा 2.067 किलोग्राम कीमती 1,03,350 रूपये के साथ किया गया गिरफ्तार।

आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा के अपराध क्रमांक 963/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु सख्त आपराधिक कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल के निर्देशन में सूखे नशे के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना प्रभारी थाना टिकरापारा निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13.10.2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि बस स्टैंड भाठागांव सुलभ के पास 01 व्यक्ति अपने पास नीले रंग के पिट्ठू बैग में अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा रखकर विक्रय हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिया के व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसके पास से एक नीले कलर के पिट्ठू बैग के अंदर खाकी रंग के प्लास्टिक टेप से टेपिंग किया हुआ 2.067 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 1,03,350 रूपये बरामद हुआ।

पूछताछ पर अपना नाम अरशद खान पिता अय्युब खान उम्र 25 वर्ष साकिन चिश्तिया नगर चर्च के पीछे थाना टिकरापारा जिला रायपुर का रहने वाला बताया।

आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 963/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया l

पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा को उड़ीसा के बलांगीर से लाना बताया गया है, जिसके संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है l

जप्त मशरूका – आरोपी के कब्जे से 2.067 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 1,03,350/- रूपये।

गिरफ्तार आरोपी का नाम – अरशद खान पिता अय्युब खान उम्र 25 वर्ष साकिन चिश्तिया नगर चर्च के पीछे थाना टिकरापारा जिला रायपुर

कार्यवाही में थाना टिकरापारा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts