एक कॉल ने खोली अवैध शराब कारोबार की पोल! बलौदाबाजार पुलिस ने जंगलोर से आरोपी को पकड़ा, ₹9,700 की शराब और उपकरण बरामद

“दृष्टि हेल्पलाइन” में प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

“दृष्टि हेल्पलाइन” नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की घरपकड़ में मिल रही है, लगातार कामयाबी

आरोपी को ग्राम जंगलोर में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार

आरोपी से ₹9700 कीमत मूल्य का 15 लीटर महुआ शराब, 07 पाव देसी मसाला शराब एवं अवैध महुआ शराब बनाने में इस्तेमाल गैस सिलेंडर चूल्हा, बर्तन आदि किया गया जप्त

किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में करें प्रदान

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “दृष्टि हेल्पलाइन” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “दृष्टि हेल्पलाइन” नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “दृष्टि हेल्पलाइन” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 12.10.2026 को “दृष्टि हेल्पलाइन” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना पलारी की पुलिस टीम द्वारा ग्राम जांगलोर में घेराबंदी कर अवैध रूप से बिक्री करने वाली 01 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से कुल ₹9700 कीमत मूल्य का 15 लीटर महुआ शराब, 07 पाव देसी मसाला शराब, अवैध महुआ शराब बनाने में इस्तेमाल गैस सिलेंडर चूल्हा, बर्तन आदि जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना पलारी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- गिरधर टंडन उम्र 25 साल निवासी ग्राम जंगलोर थाना पलारी

Related posts