पहले बेल्ट से ताबड़तोड़ हमला, फिर मोबाइल और चाबी लेकर फरार! रायपुर की इस लूट की वारदात में पुलिस ने खोला बड़ा राज, दो आरोपी गिरफ्तार!

लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र में प्रार्थी के साथ मारपीट कर मोबाइल फोन एवं एक्टिवा की चाबी लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 545/2026, धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई।

रायपुर : दिनांक 16.10.2026 को थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत कंकालीपारा के पास प्रार्थी के साथ दो अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट कर बेल्ट से हमला किया तथा उसके पास मौजूद रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन एवं एक्टिवा की चाबी लूटकर फरार हो गए। रिपोर्ट पर थाना पुरानी बस्ती में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों से पूछताछ एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध आपसी लेन देन की बात पर विवाद कर अपराध कारित करना स्वीकार किया l आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त बेल्ट एवं एक्टिवा की चाबी जप्त की गई l दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी :

1. धीरेन्द्र सिंह तोमर, उम्र 37 वर्ष, निवासी प्रिय नगर, अग्रवाल कॉलोनी, थाना डी.डी. नगर, रायपुर।

2. आकाश पाण्डेय, उम्र 38 वर्ष, निवासी महोबा बाजार, राजीव नगर, थाना आमानाका, रायपुर।

जप्त सामग्री :

दो मोबाइल फोन, एक लाल रंग का चमड़े का बेल्ट एवं एक स्कूटी एक्टिवा की चाबी।

प्रकरण में आरोपियों को दिनांक 17.10.2026 को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

Related posts