आबकारी एक्ट के तहत टिकरापारा पुलिस की कार्यवाही – 32 पौवा देशी मदिरा जप्त
रायपुर : पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेन्द्र नगर नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना टिकरापारा द्वारा निम्न कार्यवाही की गई :-
विवरण :- दिनांक 17.10.2026 को थाना टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लालपुर तरफ से सिटी अंदर जाने के रास्ते पर नील रंग का टी-शर्ट एवं जींस पहना एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरी के अंदर अवैध देशी शराब रखकर बिक्री हेतु किसी का इंतजार कर रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना टिकरापारा पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।
आरोपी से पूछताछ पर अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करना स्वीकार किया, जिसके विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 975/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपी से शराब के सोर्स के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा अवैध शराब सप्लाई करने वाले अन्य व्यक्तियों के संबंध में पतासाजी की जा रही है।
थाना टिकरापारा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, परिवहन एवं भण्डारण पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार गश्त, पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है।
आरोपी से जप्त शराब-_ 32 पौवा देशी मदिरा मसाला (प्रत्येक 180 एम.एल.) कुल 5760 एम.एल., कीमती 3200/- रूपये_
गिरफ्तार आरोपी का नाम – अकांश कुरे पिता स्व. घनश्याम कुरे उम्र 20 साल साकिन ईश्वर नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर (छ.ग.)
आमजनो से अपील है कि अवैध शराब बिक्री की सूचना तत्काल थाना टिकरापारा पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जावेगा। अवैध नशे के विरूद्ध टिकरापारा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
