साइबर ठगी एवं म्यूल अकाउंट (Mule Account) के माध्यम से फर्जीवाड़े के मामले में थाना सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मामले में 01 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर : पुलिस मुख्यालय रायपुर एवं वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में, जिले में संचालित फर्जी एवं संदिग्ध म्यूल खातों (Mule Accounts) की गहन जांच एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भारत शासन द्वारा संचालित पुलिस पोर्टल समन्वय (JMIS) के माध्यम से IDFC FIRST BANK के एक संदिग्ध बैंक खाता क्रमांक 10216095723 के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पोर्टल में दर्ज विभिन्न साइबर ठगी की शिकायतों (कुल 11 शिकायतें) से भारी मात्रा में फ्रॉड राशि जमा एवं स्थानांतरित होने की पुष्टि हुई। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त संदिग्ध खाता “साहू बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर” के नाम से पंजीकृत है, जिसका प्रोपराइटर संजय कुमार साहू पिता शिवकुमार साहू (उम्र 35 वर्ष), निवासी सेमरताल, गांधी चौक, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) है।
अपराध का तरीका (Modus Operandi):– आरोपी संजय कुमार साहू ने अपने फरार साथी के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचा। आरोपियों द्वारा विभिन्न प्रलोभन देकर एवं साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से पीड़ितों के खातों से अवैध रूप से राशि अपने म्यूल बैंक खातों (IDFC FIRST BANK एवं SBI) में जमा कराई जाती थी तथा UPI/ATM के माध्यम से आहरित (Withdraw) कर आपस में बांट लिया जाता था।
पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी:- मामले में थाना सरकंडा द्वारा अपराध क्रमांक 1485/2026 पंजीकृत कर धारा 61(2), 317(5), 318(4), 323, 3(5) बीएनएस (BNS) एवं धारा 66 डी आई.टी. एक्ट (IT Act) के तहत विवेचना में लिया गया एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय कुमार साहू का पता-तलाश कर घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। गवाहों के समक्ष पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर उक्त अपराध स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से प्रकरण से संबंधित IDFC FIRST BANK एवं SBI BANK के खाते जप्त किए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजी गया।
01 आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी कर शीघ्र ही की जावेगी गिरफ्तारी
नाम गिरफ्तार आरोपी- संजय कुमार साहू पिता शिवकुमार साहू (उम्र 35 वर्ष), निवासी सेमरताल, गांधी चौक, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
