मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
चोरी की होंडा एक्टिवा, कीमत लगभग ₹20,000, बरामद
स्मृतिनगर मार्केट से होंडा एक्टिवा चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सुपेला, चौकी स्मृतिनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की।
आरोपी के कब्जे से चोरी की सफेद रंग की होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 07 B 9782 बरामद की गई ।
चोरी की मशरूका की अनुमानित कीमत ₹20,000 है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
दुर्ग : दिनांक 11.12.2025 को प्रार्थिया रीना कौरा, निवासी स्टील कॉलोनी, स्मृतिनगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 06.12.2025 को शाम लगभग 7:00 से 7:30 बजे के मध्य स्मृतिनगर मार्केट से उसकी सफेद रंग की पुरानी होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 07 B 9782 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सुपेला, चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्रमांक 1485/2025, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की पतासाजी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चौकी स्मृतिनगर पुलिस द्वारा टीम गठित कर कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान संदेही सिद्धू सोना से पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा चोरी की वारदात स्वीकार की गई। आरोपी के कब्जे से चोरी की होंडा एक्टिवा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया
गिरफ्तार आरोपी:- सिद्धू सोना उम्र 18 वर्ष, निवासी आईएचएसडीपी आवास क्रमांक 8/31, नेहरू नगर अटल आवास, थाना सुपेला, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
जप्त सामग्री:- होंडा एक्टिवा ₹20,000
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्रवाई में चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील:- दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें, हैंडल लॉक एवं अतिरिक्त सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें तथा वाहन के आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रखें। किसी भी प्रकार की चोरी अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को दें।
