घर के अंदर खड़ी मोटर सायकल को रात्रि में दरवाजा तोड़कर चोरी करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चौकी पण्डरापाठ में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 55/2022 धारा 457, 380, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अजय कुमार मिंज ने दिनांक 07.04.2022 को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.04.2022 की दरम्यानि रात्रि में घर का दरवाजा तोड़कर इसके घर में रखे सोल्ड हीरो स्पलेण्डर मोटर सायकल को कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर सूचना पर घेराबंदी कर उक्त चोरी के संदेही आरोपीगण गौतम सोनवानी एवं रामा राम को मुड़ाकोना भभरी चौक से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त चोरी की घटना को मिलकर घटित करना स्वीकार किया गया। मेमोरंडम कथन में गौतम सोनवानी द्वारा चोरी किया हुआ मोटर सायकल को अपने घर से निकालकर पेष करने पर उसे जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपीगण गौतम सोनवानी उम्र 25 साल एवं रामा राम उम्र 28 साल दोनों निवासी पण्डरापाठ के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 07.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी पण्डरापाठ स.उ.नि. संतोष सिंह, प्र.आर. 390 कृपासिंधु तिग्गा, आर. आनंद मिंज, आर. तिलक साय, आर. प्रीतम टोप्पो, आर. दाउद एक्का, आर. मंगल कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts