नाबालिग को घर से भगाकर अपने कब्जे में रखा, दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार! चकरभाठा पुलिस ने कोटा क्षेत्र से पीड़िता को सकुशल बरामद कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर

चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डढहा से एक नाबालिग लड़की को घर से भगाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपी द्वारा पीड़िता को बहला फुसलाकर किया गया दुषकर्म।

आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2), 64(A) एवं पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल।

बिलासपुर : इस प्रकार है कि दिनांक 06.11.2026 को प्रार्थिया के द्वारा थाना चकरभाठा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी दूसरी नंबर की नाबालिक लड़की घर से बिना बताए कहीं चली गई है कि रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में उक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त प्रकरण में विवेचना दौरान पीड़िता को आरोपी के कब्जे से उसके घर भावाकांपा थाना कोटा क्षेत्र से बरामद कर आरोपी को पकड़ कर थाना चकरभाठा लाया गया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया जिसे आज दिनांक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

नाम आरोपी :- मुकेश कुमार उर्फ छोटा कुर्रे पिता उत्तरा कुर्रे उम्र 21 वर्ष निवासी भावाकांपा थाना कोटा जिला बिलासपुर।

Related posts