यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों को जारी किए गए ई-चालान का भुगतान नहीं करने वाले वाहन मालिकों को डाक के माध्यम से नोटिस जारी किया जा रहा है।
विगत 2 माह में लगभग 22,000 वाहन मालिकों को बकाया ई-चालान भुगतान के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
नोटिस में भुगतान की सुविधा के लिए QR कोड उपलब्ध कराया गया है, जिसे स्कैन कर शासकीय वेबसाइट के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।.
लंबे समय से ई-चालान का भुगतान नहीं करने वाले वाहनों की सूची परिवहन विभाग को भेजकर उनके सर्विस रिकॉर्ड ब्लॉक कराने की कार्यवाही की जाएगी।
लोगो की सुविधा के लिये दुर्ग पुलिस के सोशल मिडिया पेज में ई चालान पेमेंट करने सम्बंधित भी वीडियो अपलोड किया गया है।
तिराहा में ई चालान पेमेंट की सुविधा के लिये अलग से व्यवस्था की गयी है।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 2 माह में लगभग 22,000 नोटिस जारी किए गए हैं। जिले में अब तक कुल 1,13,671 ई-चालान जारी किए गए हैं, जिनमें से लगभग 24,000 ई-चालानों का भुगतान वाहन मालिकों द्वारा किया जा चुका है।
वाहन चालकों से अपील है की ई चालान से बचने हेतु यातायात के सभी नियमों का पालन कर वाहन चलाये।
दुर्ग : उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के ई चालान की कार्यवाही की जा रही है साथ-साथ मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत पूर्व में जारी किए गए है ई-चालान की हैं। जिन वाहन मालिकों द्वारा अब तक अपने ई-चालान का भुगतान नहीं किया गया है, उन्हें यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नोटिस जारी कर चालान पेड करने हेतु सूचित किया जा रहा है। वाहन मालिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जारी किए जा रहे नोटिस में QR कोड भी उपलब्ध कराया गया है। वाहन मालिक अपने मोबाइल से QR कोड स्कैन कर शासकीय ई-चालान वेबसाइट पर पहुंचकर ऑनलाइन माध्यम से आसानी से बकाया चालान का भुगतान कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आम नागरिकों की सुविधा के लिए दुर्ग पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर ई-चालान भुगतान की संपूर्ण प्रक्रिया का वीडियो भी अपलोड किया गया है, जिससे वाहन मालिक घर बैठे भुगतान करने की प्रक्रिया समझ सकते हैं।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 2 माह में लगभग 22,000 नोटिस जारी किए गए हैं। जिले में अब तक कुल 1,13,671 ई-चालान जारी किए गए हैं, जिनमें से लगभग 24,000 ई-चालानों का भुगतान वाहन मालिकों द्वारा किया जा चुका है।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिन वाहन मालिकों द्वारा नोटिस प्राप्त होने के बाद भी लंबे समय तक बकाया ई-चालान का भुगतान नहीं किया जाएगा, उनके वाहनों का विवरण एवं प्रकरण परिवहन विभाग को प्रेषित किया जाएगा तथा नियमानुसार संबंधित वाहनों के सर्विस रिकॉर्ड ब्लॉक कराने की कार्यवाही की जाएगी।
यातायात पुलिस दुर्ग की अपील है कि वाहन मालिक अपने लंबित ई-चालान का भुगतान समय पर करें तथा अनावश्यक कानूनी एवं विभागीय कार्यवाही से बचें। यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
