चोरी का सोना छिपाकर बैठा था आरोपी, पुलिस ने यूपी पहुंचकर खोला राज! भदोही स्थित घर से करीब 200 ग्राम सोना बरामद, वैशाली नगर पुलिस की कार्रवाई से चोरी के मामले में एक और बड़ी सफलता

चोरी के प्रकरण में वैशाली नगर पुलिस की कार्रवाई – गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश के भदोही से लगभग 200 ग्राम सोने का गला डल्ला बरामद, पूर्व में 08 आरोपी गिरफ्तार

थाना वैशाली नगर के अपराध क्रमांक 389/2026 में पुलिस को माल बरामदगी के दौरान महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी सोनू जायसवाल के कब्जे से पूर्व में 02 नग सोने के कंगन जप्त किए गए थे।

पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी द्वारा लगभग 200 ग्राम सोना अपने घर भदोही में छिपाकर रखना बताया गया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को उत्तर प्रदेश ले जाकर उसकी निशानदेही पर लगभग 200 ग्राम वजन का सोने का गला डल्ला बरामद किया गया।

प्रकरण में पूर्व में 08 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं तथा फरार आरोपियों की तलाश एवं विवेचना जारी है।

दुर्ग : थाना वैशाली नगर के अपराध क्रमांक 389/2026 में पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान विस्तृत पूछताछ कर उत्तर प्रदेश के भदोही स्थित उसके निवास से लगभग 200 ग्राम सोने का गला डल्ला बरामद किया गया है। प्रकरण में पूर्व में 08 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 389/2026, धारा 331(4), 305, 317(2), 317(4), 112(2), 238 बीएनएस के तहत पंजीबद्ध प्रकरण में आरोपी सोनू जायसवाल, उम्र 37 वर्ष, निवासी राजपुरा, जिला भदोही, उत्तर प्रदेश को दिनांक 30.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर उसके कब्जे से 02 नग सोने के कंगन गवाहों के समक्ष जप्त किए गए थे।

प्रकरण में चोरी गए सोने की शेष बरामदगी के संबंध में आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही थी। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा लगभग 200 ग्राम सोना वाराणसी के ठठेरी बाजार स्थित जय माँ संकटमोचन ज्वेलर्स के पास टंच कराने की जानकारी दी गई थी।

आरोपी को दिनांक 17.11.2026 से 23.11.2026 तक माल बरामदगी हेतु पुलिस रिमांड पर लिया गया। इसके पश्चात दिनांक 17.11.2026 को पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर उत्तर प्रदेश रवाना हुई। दिनांक 18.11.2026 को वाराणसी पहुंचने के बाद आरोपी की निशानदेही पर राजपुरा, भदोही स्थित उसके घर में तलाशी एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान आरोपी द्वारा अपने घर में छिपाकर रखा गया लगभग 200 ग्राम वजन का सोने का गला डल्ला बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। बरामद सामग्री एवं आरोपी के साथ पुलिस टीम दिनांक 19.11.2026 को थाना वैशाली नगर वापस पहुंची।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका):- आरोपी द्वारा चोरी से प्राप्त सोने को अपने घर में छिपाकर रखा गया था। पुलिस रिमांड के दौरान विस्तृत पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर छिपाकर रखे गए सोने की बरामदगी की गई।

घटना स्थल:- मूल अपराध थाना वैशाली नगर क्षेत्र, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) में घटित हुआ। बरामदगी आरोपी के निवास स्थान राजपुरा, जिला भदोही, उत्तर प्रदेश से की गई।

आरोपी का नाम:- सोनू जायसवाल, उम्र 37 वर्ष, निवासी राजपुरा, जिला भदोही, उत्तर प्रदेश।

जप्त सामग्री:- 1. लगभग 200 ग्राम वजन का सोने का गला डल्ला।

2. पूर्व में जप्त 02 नग सोने के कंगन।

सराहनीय कार्य:- उक्त कार्रवाई में थाना वैशाली नगर की पुलिस टीम द्वारा प्रकरण की विवेचना, आरोपी से पूछताछ, पुलिस रिमांड के दौरान उत्तर प्रदेश जाकर माल बरामदगी तथा वैधानिक जप्ती की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

दुर्ग पुलिस की अपील:- दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि चोरी की संपत्ति की खरीद-बिक्री अथवा उसे छिपाने जैसी गतिविधियों से दूर रहें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या चोरी की संपत्ति के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts